Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

34 साल का सूखा वेस्टइंडीज ने किया खत्म, पाकिस्तान से दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबर की

वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत हुई है। बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकैन के पांच विकेट और केविन सिंक्लेयर के तीन विकेटों की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 120 रन से हराया। क्योंकि उसने 1990 के बाद पहली बार पाकिस्तान की धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच दो मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही।

34 साल का सूखा वेस्टइंडीज ने खत्म किया
मुल्तान में खेले गए इस मैच में वारिकैन ने अपने करियर में दूसरी बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने अपने स्पैल में 27 रन देकर पांच विकेट झटके और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। वेस्टइंडीज ने इस तरह 34 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट जीता। उसने आखिरी बार नवंबर 1990 में फैसलाबाद में टेस्ट मैच जीता था।

स्पिनरों का कमाल
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 163 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान की पहली पारी 154 रन पर ढेर हो गई थी। इस तरह वेस्टइंडीज पहली पारी में नौ रन की बढ़त लेने में सफल रहा था। वेस्टइंडीज ने फिर दूसरी पारी में 244 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और वेस्टइंडीज के स्पिनरों के सामने उनका कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। पाकिस्तान दूसरी पारी में 133 रन पर ऑलआउट हो गया और उसे हार का सामना करना पड़ा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई