police naxalite encounter: मुठभेड़ में ढेर इनामी नक्सली लीडर चलपति के ससुर शव लेने पहुंचे रायपुर, बेटी से मिलने की जताई इच्छा

police naxalite encounter (रायपुर) : गरियाबंद में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। वहीं इनामी नक्सली लीडर चलपति और रवि वर्मा चैतन्य की मौत की खबर सुनने के बाद लक्ष्मण आंध्रप्रदेश से रायपुर के मेकाहारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दामाद चलपति के शव की शिनाख्त की। वहीं बेटी रवि चैतन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इसके चलते पिता लक्ष्मण ने बेटी सुरक्षित होने की पुष्टि करते हुए उससे एक बार मिलने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ने ही दामाद चलपति से अपनी बेटी की शादी कराई थी, जिसके बाद से उनकी मुलाकात बेटी से नहीं हुई। उन्होंने भी नक्सलवाद को गलत बताते हुए अपनी बेटी रवि वर्मा चैतन्य से एक बार मुलाकात करने की बात कही है। फिलहाल उन्होंने शासन प्रशासन से अपने दामाद के शव की मांग की है।





