The mysterious village of Bilaspur: छ.ग. का एक ऐसा गांव जहां नहीं रहते SC वर्ग के एक भी लोग, फिर भी सरपंच पद SC के लिए आरक्षित, जानिए इस गांव का अनोखा रहस्य

The mysterious village of Bilaspur (बिलासपुर) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का मानिकपुर गांव, जहां SC वर्ग के लोग पिछले 50 सालों से नहीं रहते। ऐसा क्यों? क्या वजह सिर्फ अंधविश्वास है या कुछ और? पंचायत चुनाव में सरपंच पद SC वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन यहां तो SC वर्ग का एक भी मतदाता नहीं। जब इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की, तो सामने आई चौंकाने वाली हकीकत।

आइए जानते हैं इस गांव की अनोखी और रहस्यमयी कहानी बिलासपुर के मानिकपुर गांव में पंचायत चुनावों के तहत सरपंच पद SC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। लेकिन इस गांव में SC वर्ग का एक भी व्यक्ति नहीं रहता। ग्रामीणों का कहना है कि SC वर्ग के लोग यहां टिक ही नहीं पाते। उनका दावा है कि इस गांव में उनके साथ अनहोनी, बीमारियां और दुर्घटनाएं घटती हैं।

इन सबके चलते पिछले 50 सालों से इस वर्ग का कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता। गांव के बुजुर्गों के दावों ने अंधविश्वास की गहराई को और उजागर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ठाकुर देवता SC वर्ग के लोगों को यहां टिकने नहीं देते। उनके अनुसार, यह दैवीय शक्ति है, जिससे SC वर्ग के लोगों को यहां रहने पर बीमारियां, दुर्घटनाएं और अकाल मृत्यु जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।धन्नू लाल केवट का कहना है कि गांव में ठाकुर देव की कृपा है, लेकिन उनकी नाराजगी SC वर्ग के लिए भारी पड़ती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button