भारत के शहीदों की याद में 30 जनवरी को होगा शहीद दिवस का आयोजन…

रायपुर: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग समस्त विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों, जिला पंचायत के सीईओ और अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया है।

परिपत्र में यह निर्देश दिया गया है कि 30 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे होने वाले इस मौन आयोजन के दौरान सभी अन्य कार्यों और गतिविधियों को रोक दिया जाए। मौन की अवधि शुरू होने और समाप्त होने पर सायरन या आर्मी गन से सूचना दी जाएगी, जहां तक संभव हो।

इसके साथ ही, इस आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाएंगे। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने के लिए, भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका और राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाइब्रिड या ऑनलाइन मोड में भाषण और वार्ताएं आयोजित करने की सलाह दी गई है।
यह आयोजन देशवासियों के लिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और स्वतंत्रता संग्राम के योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button