Police-Naxalite Encounter: मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, गोलीबारी जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जवान चला रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम चला रही है।

सुबह 9 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर मुठभेड़ जारी है। उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के होने का पता चला था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल टीम ने सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई