दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर किया करोड़ों का सौदा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना में दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रूपए में बिक्री कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के चंगोराभाठा में रहने वाले मयूर निर्मल की चिंगरी नाला में स्थित जमीन को आशीष वाजपेयी और सौम्या वाजपेयी सहित उसके दो अन्य साथियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर रेखा गोयल से सौदा तय किया।
इसके एवज में आरोपियों ने प्रार्थिया रेखा गोयल से जमीन के एवज में 1 करोड़ 30 लाख रुपये ले लिए। वहीं सच्चाई सामने आने के बाद प्रार्थिया ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर चरों खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उन्होंने जांच के बाद आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कही है।





