पुलिस ने किया नाबालिग के हत्या मामले में खुलासा, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले अमलेश्वर में 10 दिन पहले हुए नाबालिग के हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पड़ोस के गांव झींट के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि 24 दिसंबर को अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पहंदा में एक सपसायटी के सामने में रोड पर नाबालिग उमेश की लाश मिली थी। उमेश के शरीर में धारदार हथियार से वार करने के कई निशान मिले थे।

दुर्ग पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पहंदा में मड़ई मेला के दौरान आरोपी नवीन सिंघोरे और लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी अपने 2 नाबालिग दोस्तों के साथ मड़ई मेला घूम,ने गया था, वहीं एक अनजान लड़के से विवाद हो गया। जिसे ढूंढते हुए आरोपी मेले से बहार आए। इस दौरान मृतक उमेश अपने घर के बाहर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहा था। आरोपियों ने नाबालिग से मोबाइल की मांग की।

वहीं मोबाइल नहीं देने पर आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से हत्या कर सड़क के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें 3 युवक बाइक पर संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई पड़े। उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई