तस्करों ने डिप्टी रेंजर से की मारपीट, टीम को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के सेमरिया जंगल में तस्करों द्वारा डिप्टी रेंजर से मारपीट करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान तस्करों ने वन विभाग की टीम को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया। दरअसल वन विभाग को सेमरिया के जंगल में लकड़ी के तस्करी होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डिप्टी रेंजर देवी सिंह भारद्वाज टीम के साथ निरिक्षण के लिए जंगल गए थे, जहां तस्करों ने उनसे मारपीट की। साथ ही टीम को कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया। फिलहाल आरोपी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी की जा रही है।





