मुंगेली में खूनी संघर्ष दो की मौत, तीन घायल

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष हो गया। घटनाक्रम में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
पूरा मामला लोरमी के चंदली गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लालपुर थाना के चंदली गांव में बीती रात तकरीब 9 से साढ़े 9 बजे के बीच गांव में रहने वाला गणेश यादव और उसका 26 साल का बेटा सुनील यादव नशे मे धुत्त होकर लोरमी-मुंगेली मुख्यमार्ग पर पहुंचकर गालीगलौज कर रहे थे। इसी दौरान पास में मौजूद गांव का ही निवासी शंकर राज गोड़ के द्वारा उन्हे गाली गलौज करनें से मना किया गया। जिसके बाद दोनों पिता औऱ पुत्र शंकरराज से विवाद करनें लगे।
इस दौरान दोनों नें मिलकर शंकरराज की लाठी औऱ डंडों से पिटाई शुरु कर दी। इसी दौरान हंगामें की आवाज सुनकर शंकरराज के दो भाई गोकुलराज औऱ गजानंदराज भी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान दोनों तरफ से एक दूसरे पर लाठी औऱ डंडों से जमकर मारपीट हुई। ये घटना रात में काफी देर तक चलती रही। मारपीट से दोनों पक्षो के लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। इसी दौरान आसपास के लोगों नें घटना की सूचना लालपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें गांव वालों की मदद से घायलो को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचनें से पहले ही 26 साल के सुनील यादव और 35 वर्ष के शंकरराज गोंड़ की मौत हो गई।
लालपुर थाना पुलिस जांच में जुटी
दो युवकों की मौत के मामले में लालपुर थाना पुलिस नें मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। वहीं मृतको के शवों के पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप कर पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। मामूली बात को लेकर शुरु हुआ ये विवाद इतना बड़ा हिंसक रुप ले लेगा इसकी उम्मीद किसी को नही थी।





