निगम कॉम्पलेक्स में मिली महिला की लाश, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले के जेल परिसर स्थित निगम कॉम्पलेक्स में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में महिला की हत्या होने की आशंका जताई है।
इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला डिगेश्वरी महंत भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी। महिला हमेशा निगम कॉम्पलेक्स में सोने के लिए आती थी। सुबह उसकी लाश वहां पड़ी मिली, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिसके कारण पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है।





