आईटी कंपनी के एरिया मैनेजर के घर चोरों का धावा, 2 लाख नगदी सहित 8 लाख के जेवर पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी स्थित हर्ष विहार सोसाइटी में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखें 2 लाख नगदी और 8 लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आईटी कम्पनी के एरिया मैनेजर आशीष रंजन अपने रिश्तेदार की मौत के सिलसिले में घर में ताला लगाकर परिवार समेत बिहार गए थे। शनिवार को जब वह घर लौटा तो देख कि, घर का ताला टूटा हुआ था । इसके बाद घर अन्दर गए तो अलमारियां का भी टाला टूटा हुआ मिला। और उसमें रखे हुए 2 लाख नगदी और 8 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात समेत 10 लाख की चोरी हो गई थी। घर का सामान भी इधर – उधर फैला हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button