महासमुंद में शिक्षक पर हमला: कक्षा से बाहर निकालकर की गई मारपीट

महासमुंद। शिक्षक ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मामला महासमुंद के पटेवा का है। जहां स्कूल में शिक्षक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया।

जानकारी के मुताबिक बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक को कक्षा से बाहर निकालकर मारपीट किया। जब शिक्षक ने भागने की कोशिश की, तो उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया। टीचर ने इसकी लिखित शिकायत पटेवा पुलिस को दी, पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले का FIR दर्ज कर विवेचना में लिया है।

टीचर लुकेश्वर सिंह ध्रुव पिता प्रताप सिंह ध्रुव ग्राम दुरूगपाली थाना पिथौरा निवासी ने पुलिस को बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हूं।शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में बच्चो को पढा रहा था।उसी समय झलप निवासी खगेश पटेल, सुमीत गिलहरे द्वारा मुझे बाहर बुलाकर गंदी-गंदी गाली-गलौच करने के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किए व जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सुचक गाली गलौच किए।

शिक्षक ने अपनी शिकायत में बताया है कि बताया कि दोनों आरोपी व्यक्तियो ने मेरे उपर हमला करते हुए पहले मारपीट किया फिर जाति सुचक गाली गलौच और मेरे कपडे का कालर पकडते हुए दौडा कर मारा और साथ ही कहा की गोंगल से झलप आओगे तो तुम्हे जान से मार देंगे कहते हुए धमकी दिया। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई