बड़े पापा ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मासूम ने रो-रोकर सुनाई आप बीती

सरगुजा। जिले में रिश्ते को कलंकित करने का एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसने रिश्ते के बंधन को तार-तार कर दिया है। यहां 5 साल की बच्ची के साथ उसके ही बड़े पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां का रहने वाला एक शख्स पत्नी समेत काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और अपनी दो बच्चियों 5 वर्ष व 11 साल को अपने सौतेले भाई के घर छोड़ कर गया था। जब पिता अपने घर लौटा तो बेटी ने जो खुलासा किया उसके बाद पिता के होश उड़ गए। बेटी ने बताया कि बड़े पापा उसके साथ गलत कर रहे थे। जब पीड़ित पिता ने अपनी बड़ी बच्ची से मामले की जानकारी पूछी तो उसने भी बताया कि गलत हरकत करते उसने भी देखा था। ऐसे में तत्काल इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। इसके बाद गांधीनगर पुलिस आरोपी के खिलाफ पास्को सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई