हत्या कर पानी टंकी में फेंकी युवक की लाश, बदबू फैलने पर मामला हुआ उजागर

रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर पानी टंकी में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना सारागांव स्थित सखी एग्रो फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की है, जहां के पानी टंकी में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के दतिया में रहने वाले मदन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आस – पास बदबू फैलने पर रहवासियों ने इसकी सूचना थाने में दी। जिसके बाद टंकी से लाश को बरामद किया गया है। फिलहाल हत्यारा कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने जल्द ही आरोपी के गिरफ्तारी की बात कही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button