धमतरी में हादसे के बाद खुलासा: गाड़ी में भरा था गांजा, एक गिरफ्तार

धमतरी। जिले के माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास हादसे की शिकार हुई महिंद्रा xuv गाड़ी में गांजा की तस्करी की खबर मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि एक्सीटेंड के बाद तस्करों ने झाड़ियों में सारे गांजा के पैकेट को छिपा दिया था, केरेगांव पुलिस ने जब एक्सडेंडल गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 4 पैकेट गांजा मिला जिसके बाद एक्सीडेंटल गाड़ी के पास खड़े आरोपी प्रदीप जो हरियाणा का रहवासी है। जिससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने बाकी सारे पैकेट को झाड़ियों में छिपाना बताया। केरेगांव पुलिस ने कुल 67 पैकेट गांजा जिसकी कीमत लगभग 35 लाख है और एक्सीडेंट की गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button