भिलाई निगम के नए आयुक्त ने संभाला पदभार, जन कल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर

दुर्ग। नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त राजीव पांडेय ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समय अवधि में सभी कार्यों का निराकरण हो। जनता को संतुष्टि मिले। सभी सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। फिर उन्होंने निगम के अधिकारियों से निगम के संबंध में जानकारी ली। फिर रात में 7:30 बजे डी मार्ट के सामने शहरी गौठान का औचक निरीक्षण करने गए। वहां मवेशियों के लिए यहां पर चारा पानी की व्यवस्था देखी। टैंकर से पानी पहुंचाने की बात सामने आने पर उन्होंने बोर खनन करने को कहा। अभियंता अखिलेश चंद्राकर को निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button