प्रेम संबंध के कारण युवक ने की खुदखुशी, सुसाइड नोट में लिखा अपने मरने का कारण…

बिलासपुर। मल्हार क्षेत्र के ग्राम नेवारी में रहने वाले युवक ने पड़ोसी के घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने अपनी आत्महत्या का कारण खुद की गलती का सजा पाना लिखा है। इसके अलावा उसने एक लड़की का जिक्र भी सुसाइड नोट में किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मल्हार चौकी क्षेत्र के नेवारी में रहने वाले दीपक सिंह ठाकुर उर्फ मोनू किसान थे। कुछ दिनों पहले से वे गांव में नहीं रह रहे थे। स्वजन उसकी तलाश में लगे थे। बुधवार की सुबह नेवारी में रहने वाले डा सोनी कुमार सुमन के घर के पीछे पेड़ पर उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मोनू ने कपड़ा सुखाने वाली रस्सी को तोड़कर फांसी का फंदा बनाया था। लाश मिलने की सूचना पर मोनू के स्वजन मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस काे दी गई।

पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने एक लड़की से प्रेम संबंध का जिक्र किया है। साथ ही उसने अपनी की गलती की सजा पाने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों से पूछताछ कर मोनू के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई