दुर्ग में नौकरी का सौदा फंसा, किसान से 29 लाख की ठगी का मामला दर्ज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नायब तहसीलदार बनाने का लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है। मामला दुर्ग जिले का है, जहां नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर पति पत्नी ने एक किसान से 29 लाख रुपए ठग लिये। यह मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मोहलाई गांव के नोखेलाल सिन्हा ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह किसानी के साथ-साथ CGPSC की तैयारी करता है। मोहंदी निवासी रेखराज खेलवार और उसकी पत्नी भारती खेलवार ने ठगी की है।

सरकारी नौकरी लगाने का दिया झांसा

पीड़ित नोखेलाल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने CGPSC के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद 29 लाख 50 हजार रुपए लेकर चयन नहीं कराया। जब नोखेलाल का चयन नहीं हुआ तो उसने अपने रुपए उनसे मांगे। इस पर उन्होंने देने से मना कर दिया।

9 साल पहले हुई थी जान पहचान

नोखेलाल ने बताया कि ये मामला साल 2014-15 का है। इसी दौरान उसकी रेखराज खेलवार से जान पहचान हुई थी। रेखराज अपनी पत्नी भारती खेलवार के साथ उसके घर आना जाना करते थे। दोनों पति पत्नी ने लोकसेवा आयोग में अच्छी जान पहचान होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वो उसका चयन CGPSC से नायब तहसीलदार के पद पर करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उससे 35 लाख रुपए की डिमाडं की थी। बाद में 29.50 लाख रुपए उससे ले लिए। पैसे नहीं देने के बाद पीड़ित ने बंटी बबली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई