राइस मिल सील: पार्वती राइस मिल से धान-चावल जब्त, 20 अन्य मिलों को कारण बताओ नोटिस

39 हजार क्विंटल से ज्यादा का अंतर उजागर....

बिलासपुर में धान मिलिंग में बड़ी अनियमितता सामने आई है। (राइस मिल सील) खाद्य विभाग की जांच में दो राइस मिलों में हजारों क्विंटल धान की कमी मिलने पर प्रशासन ने दोनों को सील कर दिया है। कोटा की राजमुनि एग्रो राइस मिल में 36 हजार 916.4 क्विंटल और बहतराई की पावती राइस मिल में 2 हजार 800 क्विंटल धान कम मिला है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर 26 नवंबर को खाद्य विभाग की टीम ने दोनों मिलों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया था।

39 हजार क्विंटल से ज्यादा का अंतर उजागर…. (राइस मिल सील)

जांच में भारी अंतर सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों राइस मिलों को सील कर दिया।वहीं, पावती राइस मिल परिसर से 29 हजार 150 क्विंटल धान और 1 हजार 600 क्विंटल चावल जब्त किया गया है। दोनों मिलों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।इसके अलावा लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नहीं करने वाली 20 अन्य राइस मिलों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि धान मिलिंग और चावल जमा करने में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button