कलेक्ट्रेट घेराव: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, नेहरू चौक पर पुलिस से टकराव…..

जनप्रतिनिधियों को परेशान करने और खेत के जबरन सीमांकन का आरोप,

बिलासपुर में कलेक्ट्रेट घेराव करने निकली कांग्रेस और पुलिस के बीच नेहरू चौक पर जमकर टकराव हुआ। (कलेक्ट्रेट घेराव) जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए और टीन की दीवार तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।

वाटर कैनन से पानी की बौछार (कलेक्ट्रेट घेराव)

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है, विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है और आम जनता तथा व्यापारियों में नाराजगी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर के पुश्तैनी खेत का जबरन सीमांकन कराने का आरोप लगाते हुए इसे भी जनआक्रोश की वजह बताया….

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को उस समय उग्र हो गया, जब कलेक्ट्रेट घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेहरू चौक पर पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस भवन से निकली रैली में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने टीन की दीवार और बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान कुछ नेता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और टीन की दीवार तोड़ने का प्रयास किया गया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों, नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। पार्टी ने विकास कार्यों में कथित भेदभाव, अवैध उत्खनन और जनप्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस का कहना है कि इन्हीं मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है और इसी के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव किया गया…..

प्रदर्शन के दौरान पूर्व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पर क्षेत्र में ‘बदलापुर’ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक के रवैये के विरोध में पंचायत प्रतिनिधि, नगर निगम के जनप्रतिनिधि और आम जनता सड़कों पर उतरी है। केशरवानी ने कांग्रेस कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किए जाने पर भी आपत्ति जताई और जिला प्रशासन पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यों और रवैये से क्षेत्र के आम नागरिक और व्यापारी परेशान हैं।

शिल्पी तिवारी के मुताबिक, ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर के पुश्तैनी खेत का जबरन सीमांकन कराने जैसी घटनाओं से लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने स्थानीय विधायक और प्रशासन से जनप्रतिनिधियों की शिकायतों, विकास कार्यों में कथित भेदभाव और अवैध उत्खनन के आरोपों पर जवाब मांगा है। हालांकि कलेक्ट्रेट घेराव से पहले नेहरू चौक पर हुए टकराव और वाटर कैनन के इस्तेमाल ने बिलासपुर की सियासत को गरमा दिया है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button