हड़ताल: सिम्स के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का छठा दिन…
15,900 से बढ़ाकर 30 हजार की मांग...

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर (हड़ताल) पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लगातार आंदोलन के बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंटर्न डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि उन्हें मिलने वाली 15 हजार 900 रुपये की इंटर्नशिप राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये की जाए।
सरकार का आश्वासन नहीं मिला तो रायपुर कूच करेंगे सिम्स के इंटर्न डॉक्टर.. (हड़ताल)
अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए डॉक्टरों ने आज नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी परेशानी और मांगों को सामने रखा। इसके बाद कलेक्टर के माध्यम से संबंधित मंत्रियों के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर वे बिलासपुर से रायपुर जाएंगे और राजधानी में भी प्रदर्शन करेंगे। अब देखना होगा कि सरकार इस आंदोलन पर क्या कदम उठाती है।





