आकाशीय बिजली: बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत… रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलसा

खेत से घर लौट रहे थे ग्रामीण, अचानक बिजली ने बरपाया कहर... गांव में पसरा मातम

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में बारिश के बीच (आकाशीय बिजली) गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे ग्रामीण अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में हीराबाई धुरी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार सुग्रीव धुरी भी बुरी तरह झुलस गए।

अचानक बिजली ने बरपाया कहर… गांव में पसरा मातम (आकाशीय बिजली)

दोनों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुग्रीव धुरी का सिम्स में उपचार जारी है। हादसे की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में मातम पसरा है। घटना के बाद सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारिश के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आकाशीय बिजली के खतरे को सामने ला दिया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button