चैन पुलिंग: बीमार मां ट्रेन में नहीं चढ़ पाईं तो यात्री ने खींच दी चेन, नर्मदा एक्सप्रेस रुकी…..

उसलापुर स्टेशन पर चार मिनट प्रभावित रही ट्रेन, यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई.....

बिलासपुर रेल मंडल के उसलापुर स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस में अलार्म चेन पुलिंग का मामला सामने आया है।(चैन पुलिंग) घटना 6 अगस्त की दोपहर की है, जब ट्रेन संख्या 18234 नर्मदा एक्सप्रेस उसलापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान स्लीपर कोच S-9 में सवार एक यात्री ने अलार्म चेन खींच दी, जिसके चलते ट्रेन अचानक रुक गई। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की।

यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई (चैन पुलिंग)

पूछताछ में यात्री की पहचान आदर्श गुप्ता, निवासी ग्राम देवरी माजरा, जिला उमरिया, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। यात्री ने बताया कि उसकी बीमार मां ट्रेन में सवार नहीं हो पाई थीं, जिसके कारण उसने ट्रेन रोकने के लिए चेन पुलिंग की। घटना के चलते ट्रेन दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक करीब चार मिनट प्रभावित रही। रेलवे की जांच में किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी या ट्रेन संचालन से जुड़ी लापरवाही सामने नहीं आई और यात्री के पास उसी ट्रेन का यात्रा टिकट भी पाया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री को मेमो सहित उसलापुर पोस्ट के सुपुर्द कर दिया, जहां रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की गई है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button