सीएम बैठक: एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़
युवाओं को कौशल, रोजगार और डिजिटल नवाचार के मिलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में (सीएम बैठक) देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। मंत्रालय में आयोजित इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने एआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई के प्रभावी उपयोग से शासन-प्रशासन अधिक पारदर्शी, दक्ष और नागरिक-केंद्रित बनेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासनिक सेवाओं में एआई के व्यापक उपयोग के साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार एआई इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।
रोजगार और डिजिटल नवाचार के मिलेंगे नए अवसर (सीएम बैठक)
बैठक में एआई कौशल विकास, स्टार्टअप, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, डेटा लैब्स, भारतनेट फेज-3, सेवा सेतु पोर्टल और मोबाइल नेटवर्क विस्तार की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्य में स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में एआई प्रशिक्षण, रोबोटिक्स क्लब और हैकाथॉन आयोजित करने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने दूरस्थ क्षेत्रों तक मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट पहुंचाने के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इन डिजिटल परियोजनाओं से प्रदेश में आईटी निवेश बढ़ेगा और हजारों युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।





