मंत्री ने किया स्वागत: सेजेस लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन
राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य रूप से हुए शामिल

बिलासपुर स्थित सेजेस लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के देवकीनंदन दीक्षित सभागार में (मंत्री ने किया स्वागत) जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर (मंत्री ने किया स्वागत)
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरित की गई और अतिथियों ने ‘न्योता भोज’ में शामिल होकर बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। अपने संबोधन में मंत्रियों ने नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, संस्कारवान नागरिक बनने और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया….





