Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सिम्स अस्पताल में गार्ड से हाथापाई: NICU के बाहर रोकने पर हिंदूवादी नेता ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में NICU वार्ड के बाहर गार्ड को रोकने पर हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर द्वारा गाली-गलौज और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी गार्ड का कॉलर पकड़कर धमकी देता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही।

गार्ड का कॉलर पकड़कर की मारपीट

सिम्स अस्पताल के गार्ड मनीष कश्यप के मुताबिक NICU वार्ड के बाहर सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान राम सिंह ठाकुर वहां पहुंचे, जिन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा गया। आरोप है कि इस बात पर वह भड़क गए और गार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे।

मारपीट और झूमाझटकी के दौरान गार्ड के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया। घटना के वीडियो में आरोपी स्वास्थ्य मंत्री और डीन को बुलाने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही वह गार्ड से अभद्र भाषा में बात करता नजर आ रहा है।

वीडियो में धमकी और हंगामा करते दिखा आरोपी

वायरल वीडियो में राम सिंह ठाकुर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “स्वास्थ्य मंत्री को बुलाऊंगा, सबका हिसाब कर देंगे।” घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

राम सिंह ठाकुर का कहना है कि गार्ड ने उनसे अभद्र तरीके से बात की थी। उनका आरोप है कि यदि गार्ड विनम्रता से बात करता तो विवाद की स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कहा कि आम लोगों से सम्मानपूर्वक बातचीत होनी चाहिए।

सिम्स प्रबंधन ने दिए जांच के निर्देश

घटना के बाद सिम्स प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में किसी भी तरह की गाली-गलौज, हंगामा और मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रबंधन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई