रायपुर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में लगा जाम; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर में शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने नगर निगम के जलभराव प्रबंधन की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रायपुर दक्षिण के कुशालपुर और प्रोफेसर कॉलोनी में सड़कों पर पानी भरने से लंबा जाम लग गया। वहीं भाटागांव ब्रिज के नीचे भी बारिश रुकने के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इसका असर मंत्रालय और संचालनालय जाने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ा। कई स्टाफ बसें जाम में फंसी रहीं, जिसके चलते अधिकारी और कर्मचारी करीब डेढ़ घंटे देरी से दफ्तर पहुंचे।

इधर, धमतरी में धूलभरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ सड़क पर गिर गए और कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। आंधी के चलते वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

साथ ही 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई