परिणय सूत्र में बंधेंगे 23 सौ से ज्यादा जोड़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा. इस प्रदेशव्यापी आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रशासनिक अमला वैवाहिक कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है. सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न धर्मों व समुदायों के 2300 से अधिक जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधेंगे. इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध सहित विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़ों की सहभागिता, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का उदाहरण बनेगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button