Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर में IPL का रोमांच: 10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले, आज से टिकट बुकिंग शुरू

रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस साल दो रोमांचक IPL मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो गई है। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ही टिकट खरीदें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके। अनौपचारिक वेबसाइट या ऐप से टिकट खरीदने से बचने की चेतावनी भी दी गई है।

टिकट की कीमतों की बात करें तो सबसे सस्ती टिकट करीब ₹2000 से शुरू होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की विभिन्न श्रेणियों में टिकट उपलब्ध रहेंगे। खास बात यह है कि इस बार प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और लगभग 6 दिनों तक यहां रुकेगी। इस दौरान टीम स्टेडियम में अभ्यास भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस के भी 8 मई के बाद शहर पहुंचने की संभावना है।

क्रिकेट के इस महाकुंभ को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल है और फैंस इन मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई