सीजी बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, 9 वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन देख सकेंगे। इस बार लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों की नजरें परिणाम पर टिकी हुई हैं।

करीब 2.45 लाख छात्र शामिल
इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2,45,785 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 10वीं और 12वीं को मिलाकर कुल 5.66 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

लड़कियां लगातार कर रहीं बेहतर प्रदर्शन
पिछले चार वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन लगातार छात्रों से बेहतर रहा है। 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.72% रहा, जबकि लड़कों का 76.91% दर्ज किया गया। इसी तरह 2022 से 2024 तक भी छात्राएं हर साल आगे रहीं, जिससे यह ट्रेंड मजबूत होता दिख रहा है।

पास प्रतिशत में लगातार सुधार
बीते वर्षों में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट लगातार बेहतर हुआ है। 2022 में 79.30%, 2023 में 79.96%, 2024 में 80.74% और 2025 में 81.87% छात्र पास हुए। इससे संकेत मिलता है कि हायर सेकेंडरी स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और इस साल भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button