Death of prisoner: बिलासपुर सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की सिम्स में मौत; कोरबा का निवासी था मृतक…
आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में (Death of prisoner) उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान सिम्स (CIMS) अस्पताल में मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान कोरबा जिले के निवासी बच्चू झूठेल के रूप में हुई है, जो हत्या के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद लंबे समय से जेल में अपनी सजा काट रहा था।
जेल प्रबंधन में हड़कंप, (Death of prisoner)
बताया जा रहा है कि जेल के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही हैँ.





