धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर जल्द हस्ताक्षर संभव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान

रायपुर। धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल रमेन डेका जल्द ही इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि राज्यपाल चिंतनशील व्यक्ति हैं और हो सकता है कि इस पर हस्ताक्षर हो भी चुके हों।

नक्सलमुक्ति के बाद दिल्ली में बैठक

विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद यह महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, जिसमें धर्म स्वातंत्र्य नियम और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

बस्तर विकास पर बयान

डिप्टी सीएम ने कहा कि बस्तर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, स्कूल खुल रहे हैं और अभी बहुत काम बाकी है। समाज भी जागरूक हो रहा है और आने वाले समय में बस्तर का तेजी से विकास होगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर टिप्पणी

पश्चिम बंगाल को लेकर विजय शर्मा ने दावा किया कि इस बार वहां भाजपा की सरकार बनेगी और जनता टीएमसी को सत्ता से बाहर कर देगी।

कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस की बैठकों और सरकार को घेरने के प्रयासों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुद्दों के आधार पर बात करनी चाहिए। बस्तर से फोर्स हटाने की मांग पर उन्होंने कहा कि बस्तर संवेदनशील क्षेत्र है और बिना सोचे-समझे फोर्स हटाना संभव नहीं है। अफवाह फैलाने से बचना चाहिए और सावधानी जरूरी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई