अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, विदेश नीति और नक्सली सरेंडर पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफीम की अवैध खेती, विदेश नीति और नक्सलियों के आत्मसमर्पण जैसे मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में कहीं भी अफीम की अवैध खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सीएम साय ने कहा कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए थे। कई स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध खेती को चिन्हांकित किया है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, सरकार कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। इस संबंध में कलेक्टरों की बैठक लेकर रिपोर्ट भी मांगी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विदेश नीति पर विपक्ष को जवाब

केंद्र सरकार की विदेश नीति पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व मजबूत है और उनकी विदेश नीति प्रभावी रही है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर खुले हैं और गैस व तेल आपूर्ति भी बेहतर हुई है।

नक्सली सरेंडर को बताया सकारात्मक संकेत

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है कि देश से नक्सलवाद खत्म किया जाएगा। 31 मार्च की समय सीमा के बीच लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं और पापाराव जैसे बड़े नक्सलियों का आत्मसमर्पण सकारात्मक संकेत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य और देश के लिए अच्छी खबर है और सरकार नक्सलवाद खत्म करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई