कुख्यात नक्सली लीडर का सरेंडर आज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे जगदलपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहां कुख्यात नक्सली लीडर पापाराव अपने साथियों और हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेगा। बताया गया है कि सरेंडर के दौरान 8 एके-47 सहित कई अन्य हथियार भी सौंपे जाएंगे।

रवानगी से पहले विजय शर्मा ने कहा कि आज पापाराव का समाज के सामने पुनर्वास किया जाएगा और इस संबंध में वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा 31 मार्च तक पूरे छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य है। अभी करीब 30–35 नक्सली बचे हैं, जिनका भी जल्द पुनर्वास कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सली लीडर गणपति कहां है, इसकी जानकारी नहीं है, जबकि मिशीर अभी भी बचा हुआ है।

धर्मांतरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया नई नहीं बल्कि पुरानी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाता है तो उसे अनुसूचित जाति समाज को मिलने वाले लाभ नहीं मिलते, इसलिए संस्कृति का महत्व बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कई गांवों में धर्मांतरण के कारण मतभेद बढ़े हैं।

अफीम की खेती के मामले में विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में कानून का राज है, किसी व्यक्ति का नहीं। उन्होंने बताया कि दुर्ग के बाद बलरामपुर और रायगढ़ में भी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों को जहां भी गड़बड़ी मिले वहां सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अगर इस मामले के पीछे कोई गैंग पाया गया तो उसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई