बिलासपुर में झूलेलाल जन्मोत्सव पर निकली स्कूटी रैली, महिलाओं ने दिखाई एकजूटता

बिलासपुर में सिंधी समाज की महिलाओं ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाने के लिए स्कूटी रैली निकाली और शोभायात्रा का आयोजन किया। इस रैली में महिलाओं ने एकजुटता और अनुशासन का संदेश देते हुए पूरे शहर को भक्तिमय और उत्साही माहौल से भर दिया।

रैली में लगभग 200 महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं, जिन्होंने सफेद कुर्ती पहनकर सहभागिता की। रैली की शुरुआत व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन से हुई, जहां महापौर पूजा विधानी ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों सीएमडी चौक, तरबाहर चौक और गांधी चौक से होते हुए तोरवा तक पहुंची।

रैली के दौरान महिलाएं भगवान झूलेलाल की जयकारे लगाती रहीं और समाज के लोगों ने जगह-जगह इसका स्वागत किया। फूलों की वर्षा और तालियों की गूंज ने आयोजन को और भव्य बनाया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद करते हैं।

रैली में हेमू कालानी, राजा दाहिर और संत कंवर राम के जीवन की झांकियों के साथ-साथ दुर्गा माता और छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा में महिलाएं नजर आईं, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम बनते हैं।

आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाएं। यह रैली न केवल सिंधी समाज की आस्था और एकता का प्रतीक बनी, बल्कि पूरे शहर को उत्साह और भाईचारे के रंग में रंगने का काम भी किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई