The Paper Leak Case: 12वीं हिंदी पेपर लीक का मामला गरमाया, विधानसभा में गूंजा मुद्दा
देवेंद्र यादव का आरोप-छात्रों को फायदा पहुंचाने के लिए पेपर लीक....

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक होने का मामला सदन में जोर-शोर से गूंजा।(The Paper Leak Case) कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।मीडिया से बातचीत करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पहले से ही कई मुद्दों को लेकर चर्चा में है और अब 12वीं के हिंदी पेपर के लीक होने की खबर सामने आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा पेपर लीक कर चुनिंदा छात्रों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है।
देवेंद्र यादव का आरोप-छात्रों को फायदा पहुंचाने के लिए पेपर लीक…. (The Paper Leak Case)
उन्होंने यह भी कहा कि सामने आ रही जानकारी के अनुसार सिर्फ एक विषय ही नहीं, बल्कि अन्य विषयों के पेपर लीक होने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पूरे मामले की गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है। कांग्रेस विधायक ने सरकार और शिक्षा मंत्री से मांग की कि मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेपर लीक की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि एक छात्र संगठन द्वारा आधी रात को कुछ प्रश्न व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किए गए थे। मामले की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल को निर्देश दे दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





