छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, राजनांदगांव में पारा 40.5 डिग्री

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यह स्थिति 16 मार्च से 20 मार्च तक बनी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 16 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अचानक तेज हवा और बादल गरजने की स्थिति बन सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों और खेतों में काम करने वालों को बिजली गिरने से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई