Child Abduction Case: मस्तुरी में बच्चा चोरी की आशंका से हड़कंप…स्कूटी सवार युवक की चंगुल से कूदकर बच्ची ने बचाई अपनी जान
दर्रीघाट में संदिग्ध युवक धराया, बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस को सौंपा

बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना अंतर्गत दर्रीघाट क्षेत्र में उस वक्त भारी अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, (Child Abduction Case) जब एक मासूम बच्ची को जबरन स्कूटी पर ले जा रहे संदिग्ध युवक की करतूत सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात युवक स्कूटी पर सवार होकर एक छोटी बच्ची को कहीं ले जा रहा था, तभी अनहोनी की आशंका भांपते हुए मासूम ने साहस दिखाया और चलती स्कूटी से छलांग लगा दी।
बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस को सौंपा (Child Abduction Case)
बच्ची को सड़क पर गिरते और रोते-बिलखते देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जहाँ डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और अपहरण की आशंका जाहिर की। बच्ची की जुबानी हकीकत सुनते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध युवक को चारों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ लिया। भीड़ ने तत्काल घटना की सूचना मस्तुरी पुलिस को दी और आरोपी युवक को उनके हवाले कर दिया।
इस घटना के बाद पूरे दर्रीघाट इलाके में बच्चा चोरी की अफवाहों और सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच गहरी चिंता और चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है कि आरोपी का वास्तविक इरादा क्या था……





