अफीम बीज सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने जोधपुर से पकड़ा

दुर्ग जिले में अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और खेती के लिए अफीम के बीज सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे 12 मार्च को जोधपुर से गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि अवैध खेती के लिए अफीम के बीज राजस्थान से मंगाए गए थे। छोटू राम नाम का व्यक्ति आरोपियों को बीज उपलब्ध कराता था। घटना के बाद वह मोबाइल बंद कर छिपा हुआ था। जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल चालू करता था, इसी वजह से पुलिस को उसे पकड़ने में समय लगा।

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें विनायक ताम्रकर निवासी तेमरापारा दुर्ग, विकास बिश्नोई निवासी मतोड़ा जिला जोधपुर और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर निवासी समोदा शामिल हैं। तीनों को 7 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। मामले में एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड समाप्त होने वाली है। ऐसे में पुलिस उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश कर सकती है। मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी जरूरी मानी जा रही है।

पूरा मामला 6 मार्च को सामने आया था। पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेतों में अवैध अफीम की खेती की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

जांच के दौरान खेतों में मक्का और भुट्टे की फसल के बीच अफीम के पौधे लगे मिले। शक से बचने के लिए अफीम के पौधों को मक्का की फसल के बीच लगाया गया था। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में लगी अफीम की फसल जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई गई है।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 2220 रुपए नकद और एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।

इससे पहले की कार्रवाई में पुलिस खेती में इस्तेमाल किए गए कई वाहन और मशीनें भी जब्त कर चुकी है। इनमें दो ट्रैक्टर, दो जेसीबी, दो मोटरसाइकिल और एक हार्वेस्टर सहित खेती के उपकरण शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई