Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कुम्हारी फ्लाईओवर 18 मार्च तक बंद, मरम्मत के कारण वाहनों को सर्विस लेन से गुजरना होगा

दुर्ग–रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में मरम्मत कार्य के चलते दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला ऊपरी मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह फ्लाईओवर आज से 18 मार्च तक यानी आठ दिनों के लिए बंद रहेगा।

नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर में कुछ मरम्मत की आवश्यकता पाई गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से को बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि मरम्मत का काम सुरक्षित तरीके से किया जा सके।

इस दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस लेन से गुजरना होगा। वाहन चालक फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जा सकेंगे और उन्हें नीचे के मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। इससे एक ओर जहां मरम्मत कार्य में आसानी होगी, वहीं दूसरी ओर यातायात भी जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में चार फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इन फ्लाईओवरों के निर्माण पर लगभग 280 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। कुम्हारी फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य था, हालांकि बाद में इसे 2023-24 के दौरान यातायात के लिए शुरू किया गया। इसके बाद से बीच-बीच में इसका मेंटेनेंस किया जाता रहा है।

यातायात पुलिस के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे, जो वाहन चालकों को मार्गदर्शन देने के साथ यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद करेंगे। जहां आवश्यकता होगी वहां बैरिकेडिंग और संकेतक भी लगाए जाएंगे।

सर्विस लेन से यातायात चलने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की गति सामान्य से धीमी रह सकती है। विशेष रूप से कार्यालय समय और शाम के वक्त ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई