Murder Update: नेहरू नगर में खूनी संघर्ष, शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर पटककर की हत्या
फरार हत्यारा पति गिरफ्तार, मकान खाली करने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर के नेहरू नगर क्षेत्र में रविवार, 8 मार्च को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, (Murder Update) जहाँ किराए के मकान में रहने वाले युवराज यादव ने अपनी पत्नी पुष्पलता यादव की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। घटना के पीछे की मुख्य वजह मकान खाली करने को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है; दरअसल, वारदात से कुछ समय पहले ही मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने आई थी, जिसे लेकर शराब के नशे में धुत युवराज ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया।
मकान खाली करने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने भेजा जेल (Murder Update)
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने पुष्पलता को घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर जमीन पर कई बार पटका, जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण पुष्पलता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवराज यादव, जो मूलतः कोटा के मोहनभाठा का निवासी है, मौके से फरार हो गया था।
सिविल लाइन पुलिस की टीम ने सूचना मिलते ही जांच शुरू की और मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी को ’27 खोल’ के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा की आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है……..





