रायपुर में नया ट्रैफिक प्लान लागू: स्टेशन मार्गों पर मालवाहक वाहनों पर समयबद्ध प्रतिबंध

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में मालवाहक वाहनों के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे खासकर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी होती थी।

जाम से निजात दिलाने के लिए अब भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं हल्के मालवाहक वाहनों पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक (चार घंटे) की रोक लगाई गई है। यह व्यवस्था रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर लागू होगी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस नए ट्रैफिक प्रबंधन से स्टेशन क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनेगी।

गोदामों के कारण बढ़ता है दबाव

जानकारी के अनुसार, तेलघानी नाका चौक, गंज मंडी और भैंसथान जैसे व्यस्त इलाकों में 300 से अधिक गोदाम संचालित हैं। यहां लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बन जाती है।

स्टेशन क्षेत्र के आसपास संचालित परचून गोदामों को शहर से बाहर विस्थापित करने की जरूरत महसूस की जा रही है। जब तक विस्थापन नहीं होता, तब तक सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रमुख मार्गों पर चार घंटे के लिए प्रतिबंध लागू किया है।

IMG 9617

इन मार्गों पर हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

  1. अग्रसेन चौक से भैंसथान मार्ग – तेलघानी नाका चौक
  2. राठौर चौक से तेलघानी नाका चौक
  3. फाफाडीह चौक – स्टेशन चौक – तेलघानी नाका चौक
  4. चुना भट्टी से गुढ़ियारी अंडर ब्रिज, नर्मदा पारा होकर स्टेशन चौक निकास गेट तक
  5. कर्मा चौक रामनगर से रामनगर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज होकर तेलघानी नाका चौक
  6. नहरपारा संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा की ओर

नए ट्रैफिक प्लान के बाद आम नागरिकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई