होली पर जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्त नजर

जांजगीर-चांपा। रंगों के त्योहार होली को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है। जवानों की तैनाती के साथ इस बार संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हाईटेक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

शांति भंग करने वाले हुड़दंगियों और शराब के नशे में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जिला पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया है, जिससे तत्काल कार्रवाई संभव होगी और घटनाओं के सबूत भी सुरक्षित रहेंगे।

पुलिस के अनुसार जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से ड्रोन उड़ाकर निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संकीर्ण गलियों में ड्रोन के माध्यम से पल-पल की जानकारी जुटाई जाएगी।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि सभी लोग बिना किसी डर के त्योहार का आनंद उठा सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई