Holika: बिलासपुर की ‘वायरल होलिका’ टिकरापारा में होलिका-प्रह्लाद की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल गोबर के उपलों से सजी भव्य होलिका, देखने उमड़ रही शहरवासियों की भीड़

न्यायधानी बिलासपुर में होली का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और उमंग लेकर आया है, (Holika) जहाँ टिकरापारा क्षेत्र में मां गणेश उत्सव समिति द्वारा तैयार की गई भव्य होलिका पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्षों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखने वाली इस समिति ने इस बार होलिका और भक्त प्रह्लाद की अत्यंत मनमोहक और कलात्मक प्रतिमा स्थापित की है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुँच रहे हैं और राहगीर रुककर इसकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं।
होलिका कंडों (गोबर के उपलों) से तैयार किया गया (Holika)
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका पर्यावरण-हितैषी होना है; प्रदूषण को कम करने और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने के उद्देश्य से पूरी होलिका को लकड़ी के बजाय भारी मात्रा में कंडों (गोबर के उपलों) से तैयार किया गया है। समिति के सदस्य पंकज सोनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और आस्था के पर्व को शुद्धता के साथ मनाना है। रंगों, आस्था और आधुनिकता के बीच टिकरापारा की यह भव्य सजावट ‘डिजिटल बिलासपुर’ में तेजी से वायरल हो रही है, जिससे फागुन के इस उत्सव में एक नई चमक आ गई है…





