Torch Rally: लिंगयाडीह बचाओ आंदोलन के 100 दिन पूरे, इंसाफ की मांग को लेकर निकली विशाल मशाल रैली
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बिलासपुर के लिंगयाडीह क्षेत्र में चल रहा “लिंगयाडीह बचाओ आंदोलन” आज 100 दिन पूरे कर चुका है। (Torch Rally) इस मौके पर लिंगयाडीह वासियों के समर्थन में पूरे बिलासपुर जिले के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने एकजुटता दिखाई। देर शाम बड़ी संख्या में लोगों ने विशाल मशाल रैली निकालकर आंदोलन को समर्थन दिया।

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान, (Torch Rally)
रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को न्याय दिलाना और उनकी मांगों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद की और एकजुटता का संदेश दिया। पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की। आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर क्षेत्र में जनसमर्थन और भी मजबूत नजर आया।





