छत्तीसगढ़ बजट से पहले व्यापारियों की बड़ी मांग: एआई लैब, आसान लाइसेंस और महिला उद्यमियों को सपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ का आम बजट कल विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट को लेकर व्यापारी वर्ग में खासा उत्साह है। व्यापार संगठनों ने सरकार से नई तकनीक, व्यापारिक सरलीकरण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की मांग की है।

एआई लैब की मांग

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि राज्य में व्यापार को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने नया रायपुर में एआई लैब स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे युवाओं और स्टार्टअप्स को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन सकेगा।

व्यापार प्रक्रियाओं का हो सरलीकरण

अजय भसीन ने लाइसेंस और कर व्यवस्था को आसान बनाने, ऑनलाइन प्रक्रियाओं को सरल करने और छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की। उनका कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल सिस्टम के बढ़ते दौर में छत्तीसगढ़ को भी तेजी से कदम बढ़ाने होंगे।

महिलाओं को उत्पादन से बाजार तक सहयोग

चैंबर की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने बजट में महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को कच्चा माल उपलब्ध कराने के साथ-साथ तैयार उत्पाद के विपणन और परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उत्पादन से लेकर बाजार तक संपूर्ण सहयोग मिलेगा, तो वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

अब देखना होगा कि सरकार बजट में व्यापारियों और महिला उद्यमियों की इन मांगों पर कितना ध्यान देती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई