राज्यसभा चुनाव 2026: 16 मार्च को मतदान, छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं।

पूरा चुनाव कार्यक्रम

  • नोटिफिकेशन जारी होगा: 26 फरवरी 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
  • मतदान की तारीख: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे से
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026
  • IMG 9254 IMG 9255

छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर नजर

छत्तीसगढ़ की जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, वे अप्रैल 2026 में रिक्त हो रही हैं। इन सीटों को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज होने की संभावना है, क्योंकि राज्यसभा में प्रतिनिधित्व को लेकर राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट जाएंगे।

16 मार्च को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित होने से यह चुनाव प्रक्रिया तेज और एक ही दिन में पूरी हो जाएगी। अब राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन और समर्थन जुटाने की तैयारी में लगेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई