स्कूल में धारदार हथियार: स्कूल में धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेलगहना पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, शिक्षक और बच्चे सुरक्षित

बेलगहना क्षेत्र के ग्राम ढोलमौहा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, (स्कूल में धारदार हथियार) जब एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवारनुमा चापड़ लेकर स्कूल परिसर में घुस आया। आरोपी, जिसकी पहचान 42 वर्षीय शिवरतन दास मानिकपुरी निवासी ढोलमौहा के रूप में हुई है, स्कूल परिसर में हथियार लहराते हुए शिक्षकों और बच्चों को डरा-धमका रहा था।

बेलगहना पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा (स्कूल में धारदार हथियार)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उक्त धारदार हथियार को जप्त कर लिया है। आरोपी के इस कृत्य से स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में काफी दहशत का माहौल था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button