बच्चों की आड़ मे तस्करी: बच्चों की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, उड़ीसा से खेप लेकर आ रहे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास से 12.4 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर जिले की सिविल लाइन पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत (बच्चों की आड़ मे तस्करी) एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से गांजा तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से विशेष सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक व्यक्ति और दो महिलाएं, जिनके साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद है, अपने पास रखे एक आसमानी रंग के ट्रॉली बैग में मादक पदार्थ छिपाकर बिलासपुर से उस्लापुर की ओर आ रहे हैं।
उड़ीसा से खेप लेकर आ रहे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े (बच्चों की आड़ मे तस्करी)
इस पुख्ता जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उस्लापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रॉली बैग से खाकी रंग के टेप में लिपटे गांजे के 11 पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 12.405 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6,25,000 रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश नायक उर्फ पप्पू, उसकी पत्नी नेहा सिंह और अर्चना सिंह शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के साथ 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पतासाजी में जुट गई है……





