साव का अनोखा अंदाज: बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव का अनोखा अंदाज, स्कूटी पर सवार होकर विकास कार्यों का किया निरीक्षण…..

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर भड़के डिप्टी सीएम,

बिलासपुर में लंबित विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए (साव का अनोखा अंदाज) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अलग अंदाज में नजर आए। डिप्टी सीएम स्कूटी पर सवार होकर शहर और आसपास के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और काम में बरती जा रही लापरवाही व देरी पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई……

अधिकारियों को दिए समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश (साव का अनोखा अंदाज)

स्कूटी से शहर का भ्रमण करते हुए डिप्टी सीएम ने सड़क निर्माण, यातायात व्यवस्था और विभिन्न विकास परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति को करीब से देखा। उनके साथ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहीं। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय-सीमा की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन अटल पथ, राम सेतु और बहुप्रतीक्षित सीवरेज प्रोजेक्ट की विशेष समीक्षा की गई।

डिप्टी सीएम ने पाया कि कुछ स्थानों पर काम अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो और सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली परियोजनाएं समय पर पूरी होना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है…….

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि बरसात के मौसम को देखते हुए निर्माण कार्यों की बेहतर योजना बनाई जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। स्कूटी पर शहर का औचक निरीक्षण कर डिप्टी सीएम अरुण साव ने साफ संकेत दिया है कि विकास कार्यों की समीक्षा अब केवल फाइलों और दफ्तरों की बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी।

सरकार अब सीधे जमीनी स्तर पर पहुंचकर हर परियोजना की प्रगति पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि परियोजनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वालों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि शहर का विकास समय पर आम जनता तक पहुँच सके….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button